सरधना में देर रात जीजा ने साले पर चलाई गोलियां, तड़तड़ाहट से गूंजा गंज बाजार
सरधना। नगर के मोहल्ला गंज बाजार में सराफ की दुकान पर फायरिंग होने के साथ ही गंज बाजार में हड़कंप मच गया। गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनकर दुकानदारों ने दुकानों के शटर बंद कर दिए। जब गोलियां चलने की आवाज बंद हुई तो लोगों ने जानकारी ली। पता चला कि जीजा-साले के बीच कहासुनी को लेकर मारपीट व फायरिंग हुई। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से कई खोखे बरामद किए।
मोहल्ला गंज बाजार निवासी ऋषभ जैन पुत्र राजकुमार जैन उर्फ खलीफा का मोहल्ला कमरानवाब निवासी ऋषभ जैन पुत्र नरेश जैन जीजा है। दोनों के बीच रंजिश चली आ रही है। पूर्व में भी कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। ऋषभ जैन पुत्र राजकुमार ने बताया कि वह शुक्रवार देर रात वह गंज बाजार में अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान उसका जीजा ऋषभ जैन पिस्टल लेकर आया और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उसने मारपीट भी की। इसके बाद वह पिस्टल लहराते हुए बाजार के बीच से फरार हो गया। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने बताया कि दोनों साले-बहनोई हैं। इनकेबीच पुराना विवाद चला आ रहा है, जिसे लेकर दोनों के बीच संघर्ष हो गया। फायरिंग भी हुई। मौके की जांच कराई जा रही है।