फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अचानक बदला मौसम, फिर बारिश के साथ पड़े ओले, अगले 48 घंटे तक ऐसा रहेगा मौसम

Mon, 10 May 2021 11:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में रविवार रात 11 बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ स्थानों पर ओले भी पड़े। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। 
विज्ञापन
मेरठ में बारिश के साथ पड़े ओले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में रविवार रात 11 बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ स्थानों पर ओले भी पड़े। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन


भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुभाष का कहना है कि अभी 24 से 48 घंटे तक हल्की बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी यूपी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते मौसम बदला है और जिस कारण से कुछ स्थानों पर ओले भी पड़े हैं। मई में 10 दिन में तीन बार हल्की बारिश होने से मौसम का मिजाज बदला है।

वहीं रविवार सुबह से ही तेज धूप निकली और हवा की गति धीमी पड़ने से गर्मी महसूस की गई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 54 व न्यूनतम आर्द्रता 35 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन में हवा की रफ्तार चार किमी प्रति घंटा रही, रात में हवा की गति बढ़ गई। मेरठ का एक्यूआई स्तर 141 से घटकर 123 रह गया। वहीं तेज हवा से आम की फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें

मेरठ मेडिकल की हालत खस्ता, बेड-उपचार को भटक रहे ‘लाचार’, कई मरीजों को वापस ले गए तीमारदार

इंसानियत शर्मसार: कूड़ा उठाने वाले वाहन से श्मशान ले जाया गया शव, भावुक कर देंगी बेबसी की ये तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें