मेरठ में रविवार रात 11 बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ स्थानों पर ओले भी पड़े। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है।
मेरठ में रविवार रात 11 बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ स्थानों पर ओले भी पड़े। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुभाष का कहना है कि अभी 24 से 48 घंटे तक हल्की बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी यूपी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते मौसम बदला है और जिस कारण से कुछ स्थानों पर ओले भी पड़े हैं। मई में 10 दिन में तीन बार हल्की बारिश होने से मौसम का मिजाज बदला है।
वहीं रविवार सुबह से ही तेज धूप निकली और हवा की गति धीमी पड़ने से गर्मी महसूस की गई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 54 व न्यूनतम आर्द्रता 35 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन में हवा की रफ्तार चार किमी प्रति घंटा रही, रात में हवा की गति बढ़ गई। मेरठ का एक्यूआई स्तर 141 से घटकर 123 रह गया। वहीं तेज हवा से आम की फसल को नुकसान हो सकता है।