फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू अपडेट: एलएलबी-एलएलएम में ऑफर लेटर जमा करने की अंतिम तिथि आज

Mon, 01 Feb 2021 10:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तीन वर्षीय एलएलबी और एलएलएम में ऑफर लेटर जमा करने का सोमवार को अंतिम दिन है। दो से तीन फरवरी तक कॉलेजों में दाखिले लिए जा सकते हैं। एलएलबी और एलएलएम में जिनका नाम अब तक जारी हुई मेरिट में आ चुका था, लेकिन वे एडमिशन नहीं ले पाए थे, ऐसे छात्र-छात्राओं के साथ ही जिनका नंबर अभी तक नहीं आया है, वे भी अपनी लॉगइन आईडी से ऑफर लेटर डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी कर रहे किसानों का समर्थन, साइबर सेल ने शुरू की मॉनिटरिंग
विज्ञापन


एक से अधिक ऑफर लेटर निकाले जा सकते हैं। खाली ऑफर लेटर पर संबंधित कॉलेजों का नाम लिखकर आज जमा कर दें। इन ऑफर लेटर और सीटों के सापेक्ष कॉलेज दो और तीन फरवरी को मेरिट बनाकर एडमिशन लेंगे। एडेड कॉलेजों में एलएलबी में एडमिशन पाने का यह अंतिम मौका है। एलएलएम में सोमवार को ऑफर लेटर कॉलेजों में जमा करकेे दो और तीन फरवरी को एडमिशन ले लें। अभी एडेड कॉलेजों में एडमिशन का खूब मौका है। मेरठ कॉलेज में 300 में से 208 सीटों पर एडमिशन हुए हैं। अभी 92 सीटें खाली हैं। एनएएस कॉलेज में 180 सीटों पर सिर्फ 54 एडमिशन हुए हैं। अभी 146 सीटें खाली हैं। एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 16080 सीटों पर अब तक 9665 एडमिशन हुए हैं। सात हजार से अधिक सीटें खाली हैं। एलएलएम में बहुत कम सीटें बची हैं।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें