फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजी में प्रथम मेरिट के प्रवेश की अंतिम तिथि कल

विज्ञापन
विज्ञापन
यूजी में प्रथम मेरिट के प्रवेश की अंतिम तिथि कल
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में बुधवार शाम तक 32,555 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। प्रथम मेरिट से प्रवेश की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर है।
सीसीएसयू ने 1.30 लाख छात्र-छात्राओं की मेरिट जारी की थी। मेरठ जिले के कॉलेजों में बुधवार शाम तक 55 सौ छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। डीएन, मेरठ कॉलेज और एनएएस कॉलेज में ऑनलाइन प्रक्रिया होने के कारण अभी तक एक भी एडमिशन पोर्टल पर कंफर्म नहीं हो पाया है। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रवेश लेने की गति धीमी है। रजिस्ट्रेशन करने वाले 85 हजार छात्र-छात्राओं का एडमिशन होना बाकी है।
विज्ञापन

प्रवेश लेने में भी छात्राएं अव्वल
अब तक जो एडमिशन हुए हैं उनमें छात्राएं साढे़ 17 हजार और छात्रों की संख्या 15 हजार के करीब है। छात्रों की संख्या 15 हजार के करीब है। कोर्स की बात करें तो सबसे ज्यादा प्रवेश अब तक बीए में 12,059 हुए हैं। सेल्फ फाइनेंस कोर्सों का बुरा हाल है।
विज्ञापन

12वीं व्यवसायिक के छात्रों की मेरिट गलत बनने का आरोप
विवि में शिकायत की गई है कि 12वीं में व्यवसायिक से पास करने वाले छात्र-छात्राओं की मेरिट में नियमानुसार प्रैक्टिकल के नंबर नहीं जोड़े जाने थे, लेकिन विवि ने उनको जोड़कर मेरिट जारी करा दी। इसको लेकर कॉलेजों में अब दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें