फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जा, विरोध करने पर प्रधान पति को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जा
विज्ञापन

- विरोध पर प्रधान पति को जान से मारने की दी धमकी
खरखौदा। गांव बधौली में कुछ लोगों ने ग्राम पंचायत की जमीन पर अस्थाई कब्जा कर लिया। सूचना पर ग्राम प्रधान अपने पति के साथ मौके पर पहुंची तथा कब्जा करने का विरोध किया। आरोप है कि दबंगों ने ग्राम प्रधान सहित उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दी है। प्रधान की ओर से नामजद तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांव बधौली ग्राम प्रधान किरन कुमारी पत्नी सत्यपाल सिंह के अनुसार गांव के ही एक परिवार ने ग्राम पंचायत की भूमि पर अस्थाई कब्जा कर लिया है। सूचना पर पहुंचे प्रधान पति ने उसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। प्रधान ने बताया कि पूर्व में भी उसके पति पर दो बार हमला हो चुका है। उसे अपने पति की जान-माल का खतरा बना हुआ है। इस मामले में प्रधान ने चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें