फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा कराया, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा कराया, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मवाना। ब्याज पर पैसे देकर धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा कराने के मामले में पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के आदेश पर एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गांव झुनझुनी निवासी अरुण भाटी ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि पास के गांव सकौती निवासी धर्मेंद्र और जितेंद्र दोनों सगे भाई ब्याज पर रुपया देने का काम करते हैं। मां बहुत बीमार चल रही थी। पैसे की जरूरत पड़ने पर उसने दो रुपये प्रतिशत ब्याज की दर से धर्मेंद्र और उसके भाई जितेंद्र से एक लाख रुपया उधार लिया था। बदले में अपनी जमीन गिरवी रखी थी। आरोपियों ने 2016 में लिखापढ़ी करने के बहाने बुलाया तथा इकरारनामा करने के नाम पर धर्मेंद्र ने चुपचाप उसकी जमीन का बैनामा करा लिया। बैनामे में 15.96 लाख रुपया नकद देना दर्शाया है, जो उसे कभी नहीं मिला। दोनों भाइयों ने अपनी मां के साथ मिलकर गिरवी रखी जमीन का बैनामा करा लिया, जबकि वह आज भी अपनी जमीन पर काबिज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों का कहना है कि उस पर सात लाख रुपये और ब्याज बकाया है। सात लाख देकर जमीन वापस ले ले। इससे पहले मामले की शिकायत थाने पर की थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से शिकायत की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें