फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लालकुर्ती पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को छह साल बाद पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- फर्जी दस्तावेज के आधार पर लोन लेने के मामले में आरोपी चल रहा था वांछित
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक की मेरठ कॉलेज शाखा से फर्जी कागजातों पर 45 लाख लोन लेने वाले आरोपी योगेन्द्र शर्मा निवासी डॉ. भोपाल सिंह रोड बेगमबाग, हाल निवासी द्वारिका धाम कॉलोनी दौराला को छह साल बाद गिरफ्तार किया है। इस मामले में चार आरोपी पहले जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

सीओ कैंट एएसपी नवीना शुक्ला ने बताया कि संजय कुमार जैन वरिष्ठ प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक शाखा मेरठ कॉलेज ने 26 सितंबर 2020 को लालकुर्ती थाने में तहरीर देकर योेगेंद्र शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि आरोपी ने षड्यंत्र रचकर धोखाधड़ी करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक से लोन प्राप्त किया। इस मामले में योगेंद्र की पत्नी संध्या शर्मा, अरुण आर्य, अक्षय त्यागी और एक अन्य आरोपी पहले जेल जा चुके हैं। योगेंद्र शर्मा वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। सीओ ने बताया कि आरोपी अपना नाम और पता बदल कर विभिन्न स्थानों पर रह रहा था। वर्तमान में वह बागपत में था। लालकुर्ती पुलिस ने इसको भी छह साल बाद पकड़ लिया गया है। योगेंद्र के खिलाफ सिविल लाइन और मेडिकल में भी धोखाधड़ी प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें