फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गुरु पुष्य नक्षत्र में बाजार में बरसेगी लक्ष्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पेज चार का फ्लायर
विज्ञापन


ऑटोमोबाइल, कपड़ा, सराफा बाजार में हो गई 45 करोड़ की बुकिंग
पहली बार अहोई पर साध्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, गुरु पुष्य योग और पुष्य नक्षत्र संयोग
माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 24 अक्तूबर को अहोई अष्टमी पर साध्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, गुरु पुष्य योग, पुष्य नक्षत्र संयोग के साथ मनाया जाएगा। यह पहली बार है जब ऐतिहासिक खरीदारी के मुहूर्त लोगों को मिल रहे हैं। ऐसे में शहर में लोगों ने सिर्फ ऑटोमोबाइल, कपड़ा और सराफा उद्योग में 45 करोड़ तक की बुकिंग कर बाजार में शीर्ष स्थल पर पहुंचा दिया है।
त्योहारी सीजन के चलते बाजार में बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है। करवाचौथ पर बाजार में जमकर खरीदारी हुई। अब विवाह सीजन की भी बाजार में खरीदारी शुरू हो गई है। सोना और चांदी के महंगे होने के बाद भी बाजार में खरीदारी काफी तेज है। त्योहार को लोग उत्साह के साथ मना रहे हैं। संयुक्त व्यापार संघ दोनों गुटों के आंकड़ोें के अनुसार महंगाई के बाद भी बाजार ने 30 प्रतिशत की तेजी आ गई है। गिफ्ट आइटम, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रोनिक के साथ अन्य चीजों की भी खरीदारी तेज हो गई है।
विज्ञापन


सराफा में होगा एक दिन में 40 करोड़ का कारोबार
पुष्य नक्षत्र के साथ पंच योग के चलते सराफा बाजार में 30 करोड़ तक की बुकिंग हो गई है। इसके अतिरिक्त मेरठ से थोक में पश्चिम उत्तर प्रदेश सहित देश भर में सप्लाई होती है। बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि 30 करोड़ की बुकिंग तो विशेष पर्व के चलते हो गई है। इसके अतिरिक्त रिटेल काउंटर पर भी बुकिंग की गई है, जिसके चलते बाजार 40 करोड़ को पार कर गया है।

ऑटोमोबाइल सेक्टर भी रिकाॅर्ड स्तर पर पहुंचा
इलेक्टि्रक वाहनों के साथ बाजार में पेट्रोल वाहनों की खरीदारी हो रही है। किया और महिंद्रा के डीलर सिद्धार्थ जैन ने बताया कि 40 वाहनों की अहोई पर बुकिंग है। इसके अतिरिक्त हीरो सहित मारुति, हुंडई के डीलरों ने बताया कि 340 वाहनों की बुकिंग हुई है। ऐसे में कारोबार 10 करोड़ से अधिक पहुंच गया है।

गारमेंट कारोबार ने भी छुई ऊंचाई
कपड़ा उद्योग में शहर में लगातार उन्नति हो रही है। शहर में निर्माताओं के साथ रिटेलर भी बड़े स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष अंकुर गोयल ने बताया कि प्रतिदिन शहर में पांच करोड़ का कारोबार हो रहा है।

प्रदेश में बाजार 10 हजार करोड़ पार जाने की उम्मीद
लखनऊ (आशीष गुप्ता)। नवरात्र के पहले ही दिन से खुले बाजार में इस वक्त करीब 30 प्रतिशत का इजाफा है। पहले नवरात्र, फिर दशहरा और अब पुष्य नक्षत्र योग पर प्रदेश भर का बाजार 30-40 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रहा है। कारोबारी संगठनों के मुताबिक ऑटो, सराफा, कपड़ा और इलेक्ट्रॉनिक समेत अन्य जरूरी सेक्टरों को देखें तो पुष्य नक्षत्र पर बाजार के 10 हजार करोड़ पार जाने की उम्मीद है। पिछले साल के मुकाबले इस बार कारोबार 20-30 प्रतिशत की ग्रोथ से चल रहा है, जिसमें त्योहारी व सहालग सीजन में 50 फीसदी के ग्रोथ की उम्मीद है।
विज्ञापन

पिछले कुछ सालों के मुकाबले इस बार अक्तूबर महीना त्योहारों का महीना साबित हुआ है। पहले 4 अक्तूबर से नवरात्र की शुरुआत, फिर 11 अक्तूबर को दशहरा, 20 को करवा चौथ और फिर अब दिवाली से पहले कल बृहस्पतिवार को पुष्य गुरू नक्षत्र के शुभ संयोग से बाजार में रिकॉर्ड कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें