फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसडी रेड ने विजन विद्यापीठ को हराकर जीता हॉकी टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सनातन धर्म इंटर काॅलेज के मैदान में चल रही हॉकी प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। फाइनल मैच में एसडी सदर ने विजन विद्यापीठ को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की।
विज्ञापन

हॉकी कोच जोगिंदर सिंह ने बताया कि दोनों टीमों ने मैच में अच्छी शुरुआत की और अंत समय तक कोई टीम गोल नहीं कर सकी। इसके बाद मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट के माध्यम से किया गया। पेनल्टी शूटआउट में एसडी रेड ने विजन विद्यापीठ (सिवाया) टीम को 5-2 से पराजित कर हॉकी लीग ट्रॉफी का खिताब जीता। एसडी रेड टीम से राघव प्रजापति, कार्तिक यादव, वंश गिरी, दीपक कुमार, सुधांशु ने अपनी टीम के लिए गोल किए, जबकि विजन विद्यापीठ टीम से सक्षम शर्मा, वंश तोमर ने अपनी टीम के लिए गोल किए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. सचिन गुप्ता, प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना, उप प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने विजेता टीम को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। मैच के निर्णायक कौशल चौधरी, सोनू सिंह रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें