उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में बरनावा के लाक्षागृह पर पुरातत्व विभाग की ओर से 24 लाख रुपये में मरम्मत कराई जाएगी। आगरा से पहुंची टीम ने बृहस्पतिवार को लाक्षागृह में साफ-सफाई कर कार्य शुरू किया। तीन माह तक कार्य होगा।
बरनावा में लाक्षागृह पर पुरातात्विक अवशेष जीर्णशीर्ण हो चुके हैं। यह पूरा क्षेत्र एएसआई द्वारा संरक्षित है। इस क्षेत्र के जीर्णोद्धार के लिए एएसआई आगरा क्षेत्र से एक सुपरवाइजर के नेतृत्व में टीम यहां पहुंची।
गुरुवार को टीम ने साफ-सफाई कर क्षतिग्रस्त हो चुकी चारदीवारी को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। सुपरवाइजर शमशेर अली ने बताया कि करीब 24 लाख की लागत से संरक्षित क्षेत्र की मरम्मत की जाएगी। तीन महीने तक काम चलेगा। मरम्मत के दौरान चारदीवारी व गुंबद को ठीक किया जाएगा।
मोहर्रम व गणेश चतुर्दशी का पर्व घर रहकर ही मनाए
बिनौली। थाना परिसर बिनौली में इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने मोहर्रम व गणेश चतुर्दशी पर्व पर जुलूस व शोभायात्रा न निकालने की अपील की।
छापेमारी की
बड़ौत में एसडीएम दुर्गेश व एसीएमओ डॉ. भुजवीर सिंह ने नगर में कई अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। इससे अल्ट्रासाउंड संचालकों में हड़कंप मच गया। उन्हें कोई अनियमितता नहीं मिली। एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देश पर छापा मारा गया था। सीएचसी अधीक्षक डा विजय कुमार और अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल रहे।