मेरठ में रक्षापुरम निवासी एक व्यक्ति पर कई लोगों ने ठगी का आरोप लगाकर थाने में हंगामा किया। बड़ौत निवासी उद्देश्य अहलावत, देवबंद निवासी आनंद पंवार, गंगानगर निवासी अनुज राठी व रोमी आदि ने तहरीर में आरोप लगाया कि आरोपी ने रेलवे में टीटीई पद पर भर्ती के नाम पर कई लाख रुपये ठग लिए। करीब छह माह पूर्व पैसे दिए थे। लेकिन न तो नौकरी लगी और न रकम वापस मिली।
एएसपी ने सभी को आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिया। एसओ गंगानगर रवि चंद्रवाल के अनुसार आरोपी विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/