फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने लगाई पति की जान की सलामती की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती बोली, मेरे भाई से पति को बचाओ
विज्ञापन

मेरठ। प्रेम विवाह करने वाली युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर पति की सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती का आरोप है कि उसका भाई ही उसके पति की जान का दुश्मन बना है, जबकि परिवार का अन्य कोई विरोध में नहीं है। इसलिए उसके भाई से पति को बचाया जाए। लिसाड़ीगेट निवासी युवती ने कहा कि वह बालिग है और अपने निर्णय के लिए स्वतंत्र है।
विज्ञापन

उसने बताया कि वह अमरोहा निवासी युवक से प्रेम करती थी, जिससे दो महीने पहले उसने शादी कर ली। शादी का परिवार को पता चला तो विरोध किया गया। बाद में परिवार के बड़े लोग मान गए, लेकिन उसका भाई सहमत नहीं है। आरोप है कि कुछ समय पहले भाई ने एक महिला के साथ मिलकर उसके पति पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर जेल भिजवाने की कोशिश की। उससे पति को खतरा है। इसलिए उसके पति की सुरक्षा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें