फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के कपड़े चोरी करने वाला आरोपी जेल भेजा

Tue, 16 Mar 2021 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इसके बाद कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं उसके दूसरे साथी की तलाश जारी है।

विज्ञापन


सदर क्षेत्र में महिला के कपड़े चोरी करने वाले दो आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। दोनों की पहचान सोतीगंज निवासी रोमिन और अक्कास के रूप में हुई है। सदर पुलिस ने रोमिन को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया, जबकि अक्कास फरार है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिलाओं के कपड़े चोरी करने के बाद वह उनको सूंघते थे और गंदा काम करते थे। दोनों आरोपी पांच बार पहले भी महिलाओं के कपड़े चोरी कर चुके हैं। यह बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।

पुलिस ने आरोपी से सख्ती से ही पूछताछ की और सदर में चोरी हुए महिला के कपड़े भी बरामद किए। फरार आरोपी की तलाश में सदर पुलिस ने कई जगह पर दबिश दी। लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रोमिंग को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि गलत मानसिकता के चलते ही आरोपी महिलाओं के कपड़े चोरी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें