फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुपट्टे ने किया लेडी गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार  

Sat, 13 May 2017 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दिनदहाड़े बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले लेडी गैंग का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार कर उनसे चोरी किया सामान भी बरामद किया है। ये महिलाएं कूड़ा बीनने के बहाने घरों की रेकी करती थीं और मौका मिलते ही धावा बोल देती थीं। चारों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


संतनगर निवासी दया देवी पत्नी स्व: अशोक वर्मा के मकान में 6 मई को चोरी हो गई थी। गहने और नगदी समेत करीब डेढ़ लाख का सामान चला गया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। बृहस्पतिवार को आरई पत्नी मारियप्पा, सरस्वती पत्नी नारायण, मारिया पत्नी मोनू व बबली पत्नी बिटटू निवासी रोहटा रोड जवाहर नगर खिर्वा रोड स्थित संत विहार में गेट के पास खड़ी थीं। एक महिला ने दया रानी का चोरी हुआ दुपट्टा ओढ़ रखा था। इसे दयारानी ने देख लिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं से पूछताछ कर थाने ले आई। पहले तो महिलाएं झूठ बोलकर गुमराह करने लगीं, लेकिन सख्ती से पूछताछ हुई तो सब उगल दिया। उन्होंने बताया कि वह कूड़ा बीनने के बहाने घरों की रेकी करती हैं और मौका पाते ही मकान पर धावा बोल देती हैं। एसआई चंदगी राम ने बताया कि ये महिलाएं मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। करीब 20 साल से क्षेत्र में रह रही हैं। उनसे चोरी किए गए कपड़े भी बरामद हुए हैं।

सावधान रहने की जरूरत
कूड़ा बीनने वाले और रद्दी खरीदने वालों से सावधान रहें। यह अगर किसी कॉलोनी में बार-बार देखे जा रहे हैं तो पुलिस को तुरंत सूचना दें। क्योंकि पिछली कुछ घटनाओं में ऐसे ही लोगों का हाथ मिला है। पुलिस ने भी लोगों से सहयोग की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें