फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाशों ने राहगीरों को लूटा  

Sat, 13 May 2017 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के राधना-नवलसूरजपुरा मार्ग पर शुक्रवार देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने दिन ढलते ही तमंचे के बल पर करीब एक घंटे तक लूटपाट की। उन्होंने 25-30 राहगीरों से नकदी, मोबाइल तथा महिला से जेवरात लूट लिये। बाद में ग्रामीणों और पुलिस को आता देख बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। उधर, सीओ किठौर ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया।  
विज्ञापन


ग्राम बौंद्रा निवासी खुशरूद्दीन और उसके पुत्र अकरम ने बताया कि वे शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे दिल्ली से घर लौट रहे थे। राधना-नवलसूरजपुरा मार्ग पर नहर पुल के निकट 10-12 बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोक लिय और उनसे 15 हजार रुपये लूट लिये। उसने बताया कि सभी बदमाश नकाबपोश थे। बदमाशों ने विरोध करने पर लाठी-डंडे से जमकर पीटा और फायरिंग की। बदमाशों ने करीब एक घंटे तक बेखौफ होकर करीब 25-30 राहगीरों से लूट की। बदमाश लूट के बाद पीड़ित को भेज देते थे। कस्बा निवासी अकरम ने बताया कि वह अपनी पत्नी फरहत के साथ लौट रहा था। बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने नकदी, मोबाइल, पर्स तथा पत्नी की पाजेब, झुमकी, अंगूठी आदि लूट लिये। बदमाशों ने विरोध करने पर जमकर पीटा। 

बदमाशों ने रोड होल्डअप कर ग्रामीणों को लूटा
माछरा। मुंडाली थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात तीन हथियारबंद बदमाशों ने रोड होल्डअप करके बाइक सवार ग्रामीणों को लूटा। उनसे 40 हजार रुपये एवं मोबाइल लूटकर फरार हो गए। वहीं, दो लोगों को तमंचे की बट एवं सरिये से सिर पर वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें