फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सैन्य अधिकारी के अपहरण की कोशिश

Sun, 19 Mar 2017 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैं ट इलाके में शुक्रवार रात ई-रिक्शा से अपने घर जा रही महिला सैन्य अधिकारी के अपहरण की कोशिश की गई। महिला ने गलत रास्ते से ई-रिक्शा ले जान की बात कहकर चालक से रोकने के लिए कहा, लेकिन चालक ने ई-रिक्शा नहीं रोकी। जिसके बाद वह शोर मचाते हुए ई रिक्शा से कूद गईं। आसपास के लोगों ने ई-रिक्शा चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र स्थित कैंट इलाके में महिला सैन्य अधिकारी रहती हैं। वह मेरठ की एक इंफे ट्री डिवीजन में तैनात हैं। शुक्रवार रात नौ बजे वह सदर से सामान खरीदकर ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। औघड़नाथ मंदिर के रास्ते के चौराहे पर उन्होंने चालक से घर की तरफ जाने के लिए कहा। लेकिन चालक ने ई-रिक्शा को रजबन के  रास्ते की तरफ दौड़ा दिया। इस पर महिला शोर मचाते हुए ई-रिक्शा से कूद गईं। यह देख लोगों ने चालक को पकड़ लिया। इस बीच आर्मी जवान भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर सदर बाजार पंकज पंत चालक को थाने ले गए। पीड़ित महिला ने तहरीर दी। इंस्पेक्टर सदर पंकज पंत का कहना है कि आरोपी चालक से पूछताछ की गई, लेकिन उसने बताया कि वह छोटे रास्ते से ई-रिक्शा ले जाना चाहता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि बाद में महिला सैन्य अधिकारी ने किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया। हालांकि पुलिस ने चालक सनी सोनकर निवासी रजबन बाजार के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें