फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रोडवेज के दावे हुए हवा हवाई...बहनों को सफर में उठानी पड़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भाई दूज पर रोडवेज अधिकारियों के सभी दावे हवा हवाई हो गए। बृहस्पतिवार सुबह जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया, उसी तरह बसों में भीड़ बढती चली गई। जबकि दिन ढलने के साथ ही यात्रियों की संख्या भी कम होने लगी। बृहस्पतिवार को सुबह से बसों में भीड़ बढ़नी शुरू हुई और बहनों को सीट तक नहीं मिली। दोपहर से पहले उनको बसों में खड़े होकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

भाई दूज पर उन महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ी, जिनके साथ छोटे-छोटे बच्चे भी साथ थे। दोपहर में दिल्ली रोड स्थित भैंसाली बस अड्डे पर गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, दिल्ली और बिजनौर की बसों के लिए मारामारी मची रही। बस आने के बाद चंद मिनट में भर जाती थी और यात्री खड़े ही रह जाते थे। यह हासल तब था जब रोडवेज अधिकारियों ने बसों के फेर बढ़ाने का दावा किया था। उधर, दिल्ली रोड स्थित भैंसाली बस अड्डे और गढ़ रोड स्थित सोहराब गेट बस अड्डे पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। मेरठ से दिल्ली, देहरादून, बिजनौर, शामली और नोएडा के लिए बसें बढ़ाई गई थीं। दोपहर में इन रूटों पर यात्रियों की भारी भीड़ और बसों के जाम में फंसने से महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ी। सोहराब गेट से गढ़, हापुड़, मुरादाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़ आदि रूट पर दोपहर में बसें फुल होकर चलीं। शाम के समय बस अड्डों भीड़ छंटी तो हालात सामान्य होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें