फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रंगदारी नहीं देने पर श्रमिक ठेकेदार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। किनौनी गांव में रंगदारी देने से इन्कार करने पर श्रमिक ठेकेदार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
किनौनी निवासी नीरज पुत्र सुरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह श्रमिकों की ठेकेदारी करता है। आरोप है कि गांव का ही नवीन ठेकेदारी के काम को लेकर उससे रंजिश रखता है और पूर्व में कई बार रंगदारी की मांग कर चुका है। रंगदारी देने से इन्कार करने पर आरोपी उससे रंजिश रखने लगा। पीड़ित के अनुसार सोमवार को वह अपने साथी रमेश के साथ कैथवाड़ी से बाइक पर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन और उसके साथियों नितिन और विक्की के अलावा पांच-छह अज्ञात ने उसे रास्ते में रोक लिया। गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें