फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेला 2019: गंगा को अविरल बनाए रखने को 22 जिलों में रेड अलर्ट घोषित

Fri, 11 Jan 2019 10:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
Kumbh 2019
विज्ञापन

महाकुंभ के आयोजन के दौरान गंगा की अविरलता को बनाए रखने के लिए यूपी के 22 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। गंगा की धारा में प्रदूषित पानी डालने वाली औद्योगिक इकाइयों को तुरंत बंद कराया जाएगा। गंगा की शुद्धता पर नजर रख रहीं अनुश्रवण समितियां ऑन लाइन 24 घंटे निगरानी रखेंगी, जहां भी अनियमितता दिखेगी वहां तुरंत कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

 
महाकुंभ के आयोजन के दौरान गंगा जल की शुद्धता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। गंगा में डाले जाने वाले चीनी मिल, डिस्टलरी, पेपर मिल व अन्य औद्योगिक इकाइयों का ट्रिटेड व साफ पानी गंगा व सहायक नदियों में डाला जाता है। इस पानी की निगरानी करने के लिए अनुश्रवण समिति हर जिले में गठित की गई हैं। खुद डीएम इसकी रिपोर्ट देखते हैं। औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले पानी पर नजर रखी जाती है। 

Trending Videos

पानी इतना साफ होना चाहिए कि उसके रंग की तीव्रता 25 हैजन से अधिक नहीं होनी चाहिए। हैजन पानी की शुद्धता का एक पैमाना होता है। 25 हैजन तक पानी में कोई रंग नहीं होता है। हैजन की तीव्रता अगर 25 से अधिक हो जाती है तो इसका मतलब होता है कि पानी रंगीन यानि प्रदूषित है। 

अगर किसी भी औद्योगिक इकाई से निकले जल की तीव्रता 25 हैजन से अधिक होती है तो उस औद्योगिक इकाई को तुरंत बंद करने के आदेश दिए गए हैं। शहरों के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, नालों आदि के पानी की स्थिति को भी देखा जाएगा। इस संबंध में प्रमुख सचिव कल्पना अवस्थी ने सभी जिलों को शासनादेश जारी कर दिया है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी जीसी वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन

इन जिलों में है रेड अलर्ट 
बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, फर्रूखाबाद, कानपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर व वाराणसी में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें