फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ा के कुलदीप ने दौड़ में मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़ा के कुलदीप ने दौड़ में मारी बाजी
विज्ञापन

सरूरपुर। संजय गांधी पीजी कॉलेज सरूरपुर में भारतीय मतदाता संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के युवाओं ने भाग लिया। कोरोना काल में लोगों के लिए मसीहा बने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि व संस्था के संरक्षक नीरज मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। गांव खेड़ा निवासी कुलदीप ने प्रथम, गांव छुर निवासी अलकस ने दूसरा, छुर के विपिन ने तीसरा, जैनुपर निवासी जैद ने चौथा और जंगेठी निवासी मोहित ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। इन्हें संस्था द्वारा प्रतीक चिह्न, ट्रैक सूट के अलावा नकद धनराशि के रूप में पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि संयुक्त व्यापार संघ मेरठ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने कहा कि देहात क्षेत्र में इस तरह की प्रतिस्पर्धाएं होती रहनी चाहिए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने कहा कि प्रतियोगिता कराने के पीछे उनकी संस्था का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र भक्ति की भावना को जागृत कर सेना में जाने के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आशाओं, आंगनबाड़ी व स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा मीडियाकर्मियों को कोरोना योद्धाओं के रूप में सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान कविता व कॉलेज समिति द्वारा भी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षता पंडित ईश्वर चंद और संचालन जितेंद्र पांचाल ने किया। इस दौरान चौधरी राजेंद्र सिंह, सुनील गुप्ता, प्रमोद कुमार, ग्राम प्रधान कविता चौधरी, कुंवरपाल, पवन चौहान, मनोज पूनिया, सुबोध कुमार, आजाद मलिक, दीपक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें