फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा मतगणना के लिए नहीं पहुंचे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। बार एसोसिएशन के वर्ष 2020-21 के चुनाव का परिणाम मतदान के चार दिन बाद शुक्रवार को भी घोषित नहीं किया जा सका है। निरस्त वोट को लेकर बने विवाद के चलते बार अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों के परिणाम को भी चुनाव अधिकारी द्वारा रोका गया है। वहीं, इस मामले में कुछ अधिवक्ताओं ने एल्डर्स कमेटी से भी हस्तक्षेप कर दोबारा चुनाव कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सरधना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व चुनाव अधिकारी सैय्यद आरिफ अली तथा सहायक आज सुबह दस बजे बार के सभागार में दोबारा मतगणना कराने के लिए निर्धारित समय पर पहुंचे। हालांकि बार अध्यक्ष व महामंत्री पद के प्रत्याशी तथा उनके एजेंट नहीं पहुंच सके। दोपहर 12 बजे तक इंतजार करने के बाद चुनाव अधिकारी सैय्यद आरिफ अली व अन्य लौट गए। उन्होंने बताया कि मौखिक एवं मोबाइल से कॉल करके बार अध्यक्ष एवं महामंत्री पद के प्रत्याशी को दोबारा वोटों की गिनती के लिए बुलाया था परंतु वे नहीं पहुंचे। जिससे वोटों की दोबारा गिनती नहीं की जा सकी है। इस कारण समूची कार्यकारिणी का परिणाम घोषित नहीं किया जा सका है।
वहीं, कुछ अधिवक्ताओं द्वारा एल्डर्स कमेटी को पत्र लिखकर दोबारा चुनाव कराने की मांग की गई। इस पर एल्डर्स कमेटी के सदस्य सतबीर सिंह ने बार अध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर 15 जनवरी तक निर्णय नहीं लेने को कहा था। इसके बावजूद चुनाव अधिकारी द्वारा दोबारा मतगणना शुक्रवार को कराने की बात कही थी।
विज्ञापन

वर्जन
मैंने मौखिक एवं मोबाइल कॉल करके बार अध्यक्ष व महामंत्री पद के प्रत्याशी को दोबारा से मतगणना कराने की सूचना दी थी। उन्हें शुक्रवार सुबह 10 बजे बार हाल में बुलाया था परंतु वे नहीं पहुंचे। जिससे दोबारा से मतगणना नहीं की जा सकी।-सैय्यद आरिफ अली एडवोकेट, अध्यक्ष, सरधना बार एसोसिएशन
मैंने चुनाव अधिकारी से कहा कि निरस्त वोटों का विवाद महामंत्री पद पर चल रहा है। अन्य पदों पर मतगणना पूरी कर ली गई है। ऐसे अध्यक्ष पद की दोबारा मतगणना कराने का कोई औचित्य नहीं है। इसलिए मैं दोबारा मतगणना में शामिल होने नहीं गया।-कुलदीप त्यागी, अध्यक्ष पद प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें