शिकायत करने वाले को सबक सिखाने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को तमंचे से गोली मारी और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस की जांच में मामला पकड़ा गया।
एसएसपी राजेश पांडेय ने प्रेस वार्ता में बताया कि 26 जून को नंगलाताशी कंकरखेड़ा में राजू ने विकास व अन्नू पक्ष पर मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाया था। पुलिस जांच के लिए आरोपी पक्ष के यहां गई थी। हालांकि इसमें केस दर्ज नहीं हुआ था लेकिन अन्नू पक्ष को राजू पक्ष का शिकायत करना अखर गया। जांच में सामने आया कि अन्नू ने अपने भाई अजय और दोस्त विकास की सहायता से तमंचे का इंतजाम किया।अन्नू ने खुद को पेट के पास गोली मार ली। उसके भाई अजय ने राजू पक्ष के चार लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करा दी। एसएसपी के अनुसार अजय और विकास गिरफ्तार कर लिए है। इनसे वह तमंचा भी बरामद कर लिया है। आरोपी अन्नू अस्पताल में है, जिसे ठीक होने पर जेल भेजा जाएगा।