फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: क्षत्रिय समाज ने की रामलीला मैदान पहुंचने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। सपा सांसद द्वारा महाराणा सांगा के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में बुधवार को आक्रोश-प्रदर्शन किया जाएगा। इसे लेकर क्षत्रिय समाज के लोगों ने जनसंपर्क कर रामलीला मैदान में पहुंचने की अपील की। वहीं, क्षेत्र के लोगों से सरधना बंद का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार को रामलीला मैदान में होने वाले आक्रोश प्रदर्शन के लिए जगह-जगह बैठकों में निर्णय लिया गया कि महाराणा सांगा के सम्मान में रामलीला मैदान में समस्त हिंदू समाज के लोग इकट्ठा होंगे। वहां महाराणा सांगा के अपमान को लेकर आक्रोश प्रदर्शन करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि लगातार क्षत्रिय महापुरुषों को अपमानित करने का कार्य समाजवादी पार्टी कर रही है। इसका बदला 2027 के चुनाव में राजपूत समाज जरूर लेगा। कहा कि आए दिन जिस तरीके से टिप्पणी की जा रही है, वह बर्दाश्त के काबिल नहीं है। जब तक रामजीलाल सुमन माफी नहीं मांगेंगे और अखिलेश यादव इस पूरे मुद्दे पर अपना विचार स्पष्ट नहीं करेंगे, क्षत्रिय समाज चुप बैठने वाला नहीं है। इस दौरान अर्जुन सिंह राणा, संजीत, अनुज बजरंगी, प्रदीप कपसाड़ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें