फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर से युवक संग गई किशोरी को चार घंटे में ही ढूंढ निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला (मेरठ)। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को गांव निवासी एक ग्रामीण का रिश्तेदार बहला फुसलाकर ले गया था। मामले की जानकारी मिलने पर किशोरी के परिजनों ने दौराला पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल दो टीम गठित कर चार घंटे बाद ही किशोरी की तलाश कर ली। चोरावाला थाना ककरौली जिला मुजफ्फरनगर निवासी आरोपी प्रथम चहल भागने में सफल रहा। आरोप है कि गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी को प्रथम चहल बहला फुसलाकर ले गया था। किशोरी के पिता को इसकी जानकारी हुई तो पीड़ित ने दौराला थाने पहुंचकर आरोपी पर बेटी का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने दो टीमों का गठन किया और किशोरी की तलाश शुरू की। पुलिस ने बताया कि किशोरी को चार घंटे बाद ही बरामद कर लिया और पुलिस उसे थाने ले आई, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पूछताछ के बाद पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें