फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटिका में कृष्ण की लीलाओं ने मन मोहा

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..किचन गार्डन की और से यूनिवर्सटी के सुभाष चंद प्रेक्षागृह में श्री कृष्ण थीम पर न
विज्ञापन
- भारतीय कला केंद्र के कलाकारों ने कराया दिव्य स्वरूप का दर्शन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। किचन गार्डन एसोसिएशन की ओर से सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भारतीय कला केंद्र के कलाकारों ने नृत्य नाटिका कृष्ण का मंचन किया। इसके माध्यम से भगवान की बाल लीलाओं की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।
एसोसिएशन की अध्यक्ष सुजाता जैन ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। अध्यक्षता मधु जैन ने की। नाटिका में कलाकारों ने भगवान कृष्ण के दिव्य स्वरूप का प्रदर्शन कर उनकी महिमा को दर्शाया। इस दौरान कंस के कारागार में वासुदेव और देवकी के पुत्र के रूप में श्रीकृष्ण के जन्म, फिर यमुना पार नंदगांव पहुंचने के दृश्यों को भावपूर्ण तरीके से मंचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य लीलाओं में माखन चोरी, गोपियों के साथ रासलीला, और यशोदा द्वारा रस्सी से बांधे जाने का मंचन शानदार रहा। नाटिका में पूतना वध, शकटासुर, तृणावर्त, बकासुर, अघासुर और कालिया नाग का दमन भी दिखाया गया। गोवर्धन लीला को देखकर भी सभी आनंदित हो गए। इनके अलावा कंस वध, द्वारिका स्थापना और महाभारत के भी प्रसंग रोचक रहे। कार्यक्रम में सीमा बंसल, रचना बाटला, सिमरन चंद्रा, मनीषा अग्रवाल, छवि जैन, पूनम गुप्ता, अक्षय गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें