कार्यक्रम में मौजूद सदस्य व अतिथि
- फोटो : अमर उजाला
भजन प्रस्तुति ने बांधा समां
कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायिका एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की संयोजिका नीता गुप्ता ने भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। भजन प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए।
आरती के बाद हुआ प्रसाद वितरण
भजन सेवा के बाद भगवान श्रीकृष्ण की बधाई दी गई। इसके बाद आरती की गई और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में मौजूद सदस्य व अतिथि
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कार्यक्रम में ममता सिंघल, प्राची, सृष्टि, गौरव गुप्ता, रचना, मनीषा, रोली, माला, अंजू, शालिनी समेत अनेक महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने कार्यक्रम में उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
पूनम सिंघल और रेनू प्रेमी का विशेष सहयोग
कार्यक्रम की संयोजिका पूनम सिंघल और रेनू प्रेमी का आयोजन में विशेष सहयोग रहा। मंदिर समिति के अध्यक्ष अंकित प्रेमी, महामंत्री अमित सिंघल और कोषाध्यक्ष रामबाबू ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।