फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण की लीलाओं पर झूमेगी क्रांतिधरा

Sun, 21 Aug 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पांच दिन तक क्रांतिधरा श्रीकृष्ण की लीलाओं पर झूमेगी। कृष्ण जन्माष्टमी और इस्कॉन की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर 22 से 26 अगस्त तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी स्पेशल कृष्ण लीला की प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में देशभर से लगभग दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

श्रीमद् गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के शिष्य अक्रूर प्रभु ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1966 में इस्कॉन की स्थापना हुई थी। भैसाली मैदान में 22 अगस्त को पहले दिन शाम छह बजे से तुलसी आरती के साथ भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन होगा। 23 को वृंदावन गुरुकुल के बच्चे भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं प्रस्तुत करके भक्तों को आनंदित करेंगे।
24 अगस्त को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी स्पेशल श्रीकृष्ण लीला की प्रस्तुति करेंगी। 25 को रॉक बैंड कीर्तन होगा। 26 अगस्त को नंदोत्सव एवं श्री प्रभुपाद व्यास पूूजा होगी। सभी कार्यक्रम शाम छह बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 9.30 बजे तक चलेंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मेरठ मोदीपुरम बाईपास सुपरटेक में इस्कॉन की तरफ से भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर का निर्माण शुरू कराया जाएगा। इस अवसर पर रूपवान दास, रामकुमार शर्मा एडवोकेट, नदिया लीलेश्वर दास, रंजन लक्ष्मण दास, नितिन अरोड़ा, अशोक अग्रवाल, सचिचंद्र मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें