फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों की वीडियो हुई हिट 

Tue, 21 Aug 2018 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बासमती का उत्पादन बढ़ाने के लिए यू ट्यूब पर अपलोड की गई वीडियो हिट हो गई है। अब तक इस वीडियो को 128 देशों के 2.40 लाख किसान देख चुके हैं। साथ ही वे बासमती के बारे में जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन

मोदीपुरम के बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान (बीईडीएफ) के वैज्ञानिकों ने पहली बार 7 मिनट 51 सेकेेंड की एक वीडियो यू ट्यूब पर अपलोड की है। इसमें किसान बासमती की कैसे खेती करें और कैसे कम लागत में अधिक उत्पादन लें, ये दिखाया गया है। इसके साथ ही किसान बीमारियों की रोकथाम के लिए क्या-क्या उपचार करें। वीडियो को अपलोड करने के एक माह के अंदर अब तक 128 देशों के 2.40 लाख किसान इसे देख चुके हैं और कुछ किसानों ने वीडियो के कमेंट बॉक्स में सवाल भी पूछे हैं।
बीईडीएफ के प्रभारी और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रितेश शर्मा के अनुसार इस वीडियो को भारत में दो लाख 18 हजार, पाकिस्तान में 2260 और सऊदी अरब में 6375, संयुक्त अरब अमीरात ने 2760, कुवैत में 2014 और मलेशिया, इटली, अमेरिका, इग्लैंड, कनाडा, नेपाल, ओमान, ईराक, ईरान, बांग्लादेश, आस्ट्रेलिया, थाईलैंड, साउथ कोरिया समेत 128 देशों के किसानों ने देखा है। बताया कि यू ट्यूब पर डॉ. रितेश शर्मा के नाम से चैनल बना रखा है, जिस पर ये वीडियो डाली गई थी।
विज्ञापन


पाकिस्तान के किसान ने किया उत्पादन
डॉ. रितेश शर्मा के अनुसार पाकिस्तान के मोहम्मद जीशान ने भारत में पैदा होने वाली 1509 प्रजाति का उत्पादन कर रखा है। जीशान ने पूछा कि इसमें उत्पादन को कैसे बढ़ाया जाए और यह प्रजाति अच्छी है, इसमें बीमारी भी कम लगती है। बासमती से जुड़े कई पहलुओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें