फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांतिवीरों की शहादत देख गूंजे जय उद्घोष

Thu, 12 May 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुभारती विवि में क्रांति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 क्रांतिधरा से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उठी आजादी की पहली चिंगारी की याद बुधवार को सुभारती विश्वविद्यालय के स्टेडियम में ताजा हो गई। इंटरनल स्पलेंडर थिएटर ग्रुप के कलाकारों ने 10 मई 1857 को मेरठ के 85 क्र्रांतिवीरों द्वारा अंग्रेजी हुकूमत का बिगुल बजाने का जीवंत मंचन किया तो हर किसी के रोंगटे खडे़ हो गए।
विज्ञापन

देशभक्ति का जज्बा हर उम्र के लोगों में भर आया। गीत, संगीत और नृत्य की जुगलबंदी के बीच हास्य प्रस्तुतियों ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।सुभारती विवि में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के युवा जाग्रति अभियान के तहत ‘क्रांति दिवस : एक अनूठा सांस्कृतिक कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इंटरनल ब्लिस फ्यूजन बैंड के कलाकारों ने देश भक्ति के तरानों से युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।
इंडिया डांसिंग के सुपरस्टार श्रेय खन्ना की 10 मिनट की प्रस्तुति भी बेहद सराहनीय रही। सुनो गौर से दुनिया वालों... गाने से शुरू हुई उनके ग्रुप की प्रस्तुति कई बॉलीवुड गीतों की पैरोड़ी से होकर गुजरी। जैज, सालसा, ब्रेक डांस, भांगड़ा, क्लासिकल डांस की प्रस्तुति पर युवा जमकर थिरके।  
विज्ञापन

इंटरनल स्पलेंडर थिएटर ग्रुप की संगीतमय नृत्य नाटिका आकर्षण का केंद्र रही। कलाकारों ने मंगल पांडे के विद्रोह और मेरठ से शुरू हुई आजादी की पहली क्रांति का जीवंत मंचन किया गया। मंचन के दौरान युवाओं के भीतर का ऐसा जोश भरा कि भारत माता की जय और वंदेमातरम का उद्घोष गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में कॉमेडी सर्कस फेम सिद्धार्थ सागर उर्फ मंगला मौसी ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को लोटपोट कर दिया। उनकी कॉमेडी देश प्रेम के इर्दगिर्द ही रही।

एफबी, व्हाट्सअप छोड़ो,  खुद से नाता जोड़ो
इंडिया डांस के सुपर स्टार श्रेय खन्ना ने संदेश दिया कि वर्तमान में युवा फेसबुक और व्हाट्सअप पर व्यस्त हैं। उनके पास खुद के लिए समय नहीं है। उन्होंने युवाओं से कहा कि खुद के लिए समय निकालें। चिंतन करें कि देश,  समाज और खुद को क्या दे रहे हैं।

ये रहे प्रमुख रुप से मौजूद
कार्यक्रम में दिव्य ज्योति संस्थान से प्रज्ञा भारती के अलावा उनके तमाम साथी, अग्रोहा विकास ट्रस्ट से गिरीश बंसल, इंदर गर्ग, ज्ञानेंद्र अग्रवाल, पवन मित्तल, पद्म सेन मित्तल, डा. प्रफुल्ल राजवंशी, सीताराम गुप्ता, सुभारती से अतुल कृष्ण आदि मौजूद रहे।

पुलिसकर्मी बने दर्शक, सेम ने संभाली कमान
सुरक्षा और व्यवस्था के लिए कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मी एक तरफ बैठे हुए थे। सेम संस्था के स्वयं सेवकों ने पूरी व्यवस्था संभाली। देश के कोने-कोने से लगभग पांच सौ युवाओं की टीम कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थी।
सेम की निदेशक प्रज्ञा भारती ने बताया कि आशुतोष महाराज से प्रभावित होकर यह सभी युवा नि:शुल्क जागृति अभियान को सेवा दे रहे हैं। जहां भी कार्यक्रम होता है, सभी व्यवस्था संभालने के लिए पहुंच जाते हैं। प्रज्ञा भारती ने बताया कि सात साल पहले शुरू हुए सेम ने अब तक साढे़ सात लाख युवाओं की बीच अपनी जगह बनाई है। मेरठ में आयोजित यह कार्यक्रम 361 वां था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें