इसके अलावा, जनपद के सभी थानों में ऐसे पुलिसकर्मियों के लिए विटामिन-सी की गोलियां पहुंचाए जाने के साथ ही इम्युनिटी बढ़ाने वाली दवाइयां, च्यवनप्राश और अन्य आयुर्वेदिक दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रहीं हैं।
इन्होंने कहा
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि कोविड-19 के चलते बीमार व अधिक उम्र के करीब तीन सौ पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया जा चुका है। इनके लिए सभी थानों में ऐसे पुलिसकर्मियों को हॉटस्पॉट व भीड़भाड़ वाले समय में ड्यूटी नहीं दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, हर थाने में विटामिन-सी की दवाइयां, च्यवनप्राश और इम्युनिटी बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक दवाइयां भी उपलब्ध करा दी गईं हैं। पुलिसकर्मियों को खुद को सुरक्षित रखकर ड्यूटी करने के भी निर्देश दिए गए हैं।