फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हिंदी के ज्ञान से रोजगार के नए द्वार खुलेंगे

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को हिंदी का महत्त्व बताते शिक्षक स्रोत संवा
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत ‘हिंदी का भविष्य एवं रोजगार की संभावनाएं’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व, बदलते समय में उसकी उपयोगिता और हिंदी के माध्यम से रोजगार के अवसरों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर विनीता राठी ने कहा कि हिंदी अब केवल साहित्य और शिक्षण तक सीमित नहीं है। पत्रकारिता, अनुवाद, विज्ञापन, जनसंचार, डिजिटल मीडिया, प्रशासन और तकनीकी क्षेत्रों में भी हिंदी के जानकारों के लिए रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी के साथ व्यावहारिक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

हिंदी विभाग के प्रभारी डॉ. मोनू सिंह ने कहा कि हिंदी का संबंध देश की विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं के साथ बहनापा और सहअस्तित्व का है।
जंतु विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. नरेश कुमार ने हिंदी के महत्व और वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता पर विचार रखे। डॉ. रेनू जैन ने विद्यार्थियों को भाषा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. मनोज आर्य, डॉ. विजयवीर सिंह, डॉ. संयम सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने संगोष्ठी में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें