बेटियां फाउंडेशन ने बुधवार को डॉ. अंबेडकर इंटर कॉलेज पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का
मेरठ। बेटियां फाउंडेशन ने बुधवार को डॉ. आंबेडकर इंटर कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला एमएचएम इंडिया टीम के सहयोग से की गई। काउंसलर नीरज शर्मा ने मानसिक विकारों से जुड़े हर पहलू के बारे में बताया।
अध्यक्ष अंजू पांडेय ने कहा कि ज्यादा सोचना, घबराहट, व्यक्तित्व परिवर्तन, दैनिक क्रियाओं में बदलाव व लंबे समय तक अवसाद व्यवहार को हिंसक बना देता है। सोफिया ने दो मिनट मेडिटेशन कर स्वयं को पहचानने और जानने की कला बताई। नईम सिद्दीकी, कुसुम मित्तल, अमिता अरोड़ा, मीनू बाना व रीना सिंह आदि मौजूद रहीं। संवाद