फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गुब्बारों में विस्फोट से घायल किशोरों का हाल जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। गांव बातनोर के जंगल में गुब्बारे में हुए विस्फोट से घायल किशोरों का हाल जानने के लिए सरधना विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सैयद रिहानुद्दीन उनके घर पहुंचे। वहीं, पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है, लेकिन अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

गांव बातनोर के जंगल में सड़क किनारे खेत में पड़े गुब्बारे में विस्फोट होने से मंगलवार को गांव के ही चार किशोर घायल हो गए थे। घायलों का हाल जानने और घटना की जानकारी लेने के लिए शनिवार को सरधना विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सैयद रिहानुद्दीन उनके गांव पहुंचे। उक्त चारों किशोर घटना के दिन जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गए थे। वहीं गुब्बारों पर दिल्ली के एक प्रत्याशी के पंफलेट भी लगे हुए थे। घायल किशोरों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अब इनका घर पर ही इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से नमूने लेकर प्रयोगशाला भिजवाए हैं। कई दिन बीतने के बाद भी घटना की सही जानकारी पुलिस अभी नहीं जुटा पाई है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि गुब्बारे में कौन सी गैस भरी थी, जिसमें विस्फोट होने से युवक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें