सरधना (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव अक्खेपुर के बाहरी छोर पर भाजपा नेता के रिश्तेदार शिवम की अपहरण के बाद हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी लोकेंद्र को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।
गांव अक्खेपुर में बहन के घर रहे रहे भाजपा नेता सुनील प्रधान के रिश्तेदार शिवम उर्फ भूरा पुत्र नानकचंद उर्फ कंछी निवासी बड़ौदा हिन्दुवान थाना पिलखुवा हापुड़ की 26 दिसंबर, 2024 को कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर हत्या कर दी थी। आरोपी शव सलावा गंगनहर के किनारे फेंककर फरार हो गए थे। शिवम के फूफा योगेश ने बड़ौदा हिन्दुवान के पूर्व प्रधान तेजपाल सहित कई अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद जेल भेज दिया था। जबकि तेजपाल के भाई लोकेंद्र ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने लोकेंद्र को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया।