फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: परीक्षितगढ़ में चाकू से हमला, दो युवक घायल

विज्ञापन
परी​क्षितगढ़ चाकू से  हमले में घायल  युवक  अनिल व रवि।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। क्षेत्र के गांव चितमाना शेरपुर निवासी बाइक सवार अनिल कुमार और रवि पर रविवार सुबह नारंगपुर मार्ग पर चाकू से हमला हुआ। मजदूरी करने जाते समय हुई इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
अनिल कुमार के भाई सोनू ने थाने में नामजद तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार, रविवार सुबह करीब 9:00 बजे अनिल और रवि बाइक से मजदूरी के लिए जा रहे थे। नारंगपुर मार्ग पर उनकी बाइक में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और वह बंद हो गई। आरोप है कि इसी दौरान नारंगपुर निवासी एक युवक ने पीछे से उन पर चाकू से हमला कर दिया। अनिल कुमार के हाथों की उंगली कट गई, जबकि रवि के कंधे पर गंभीर चोट आई। पीड़ितों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आते देख हमलावर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले के बाद सोनू ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा। उसने हमलावर के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल युवकों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए मेरठ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें