फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएन मोदी की टीम ने सेंट मेरीज को 4-0 से हराया

विज्ञापन
डीएम प​ब्लिक स्कूल अटौला मे चल रहे सीबीएसई नार्थ जोन गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ 
विज्ञापन
डीएम पब्लिक स्कूल अटौला में चल रही है सीबीएसई नॉर्थ जोन फर्स्ट हैंडबाल चैंपियनशिप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में चल रहे सीबीएसई नॉर्थ जोन फर्स्ट हैंडबाल चैंपियनशिप बालिका वर्ग के दूसरे दिन शानदार मुकाबले खेले गए। सर्वप्रथम अंडर-14 कैटेगरी के मुकाबले हुए जिसमें सेंट मेरीज क्रिश्चियन स्कूल साहिबाबाद का मुकाबला डॉ. केएन मोदी ग्लोबल स्कूल मोदीनगर से हुआ। केएन मोदी की टीम ने 4-0 से विजय प्राप्त की।
विज्ञापन

दूसरा मैच देहरादून पब्लिक स्कूल गोविंदपुरम व सेंट फ्रांसिस स्कूल इंदिरापुरम के बीच हुआ जिसमें देहरादून पब्लिक स्कूल ने 2-0 से जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला डीएम पब्लिक स्कूल और देहरादून पब्लिक स्कूल संजय नगर गाजियाबाद के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें डीडीपीएस की टीम ने 2-1 से विजय प्राप्त की। अंडर-17 वर्ग में रेनिसेंस स्कूल बुलंदशहर व सेंट मेरीज क्रिश्चियन स्कूल साहिबाबाद के बीच मैच खेला गया जिसमें रेनिसेंस स्कूल ने 5-2 अंकों के साथ जीत प्राप्त की। डीपीएस हाथरस बनाम केएन मोदी मोदीनगर के बीच खेला गया जिसमें डीपीएस हाथरस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8-1 से जीत हासिल की। देहरादून पब्लिक स्कूल गोविंदपुरम का मुकाबला सेंट फ्रांसिस स्कूल इंदिरापुरम के साथ हुआ जिसमें सेंट फ्रांसिस ने 2-1 से विजय प्राप्त की।अंडर-19 कैटेगरी के अंदर इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल गाजियाबाद का मुकाबला समसारा द वर्ल्ड एकेडमी ग्रेटर नोएडा के बीच खेला गया जिसमें समसारा द वर्ल्ड एकेडमी ने 3-1 से मैच अपने नाम किया। सरफ पब्लिक स्कूल उधम सिंह नगर उत्तराखंड का मुकाबला सेंट मेरीज क्रिश्चियन स्कूल साहिबाबाद के साथ हुआ जिसमें यशिका भट्ट ने 3 गोल कर अपनी टीम को 3-1 के साथ जिताया तथा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनी। कार्यक्रम के अंत में किठौर विधानसभा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को टी-शर्ट भेंट कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आज के समय में हमारी बेटियां भी किसी से कम नहीं है वह भी प्रत्येक क्षेत्र में विशेष कर खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर नाम कमा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें