माछरा। भाजपा के माछरा ब्लॉक के कार्यकर्ता एवं सहकारी गन्ना विकास समिति मेरठ के गन्ना डेलीगेट शिवकुमार गुर्जर ने अपने साथियों के साथ हसनपुर कलां, खंद्रावली आदि गांवों में घर-घर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का वितरण किया। जिससे 15 अगस्त को सभी अपने घरों पर तिरंगा लगा सके। दरअसल, भाजपा ने घर-घर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरण की घोषणा कर रखी थी। इस दौरान चौधरी शिवकुमार, भीम सिंह, ऋषिपाल खटाना, रामवीर, आदि साथ रहें और राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया।