संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। केएल इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) में शानदार प्रदर्शन किया है। राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में स्कूल के आठ मेधावियों ने बेहतर रैंक हासिल कर विद्यालय का नाम चमकाया है। स्कूल के धैर्य चहल ने 238वीं, रेवा जायसवाल ने 398वीं, मुदित सिंह ने 993वीं, ओम दुबे ने 1165वीं, सार्थक मलिक ने 1628वीं, सक्षम कुमार पटेल ने 2396वीं, अदित्री मित्तल ने 4898वीं और तेजस्वी सैनी ने 13831वीं रैंक प्राप्त की।
बता दें कि देश की टॉप नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में दाखिले के लिए यह परीक्षा कराई जाती है। विद्यालय के प्रबंधन के साथ ही प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने मेधावियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि स्कूल में छात्रों को नियमित मॉक टेस्ट, विशेष कक्षाएं और व्यक्तिगत ध्यान दिए जाने से ऐसे परिणाम सामने आ रहे हैं। अब ये छात्र टॉप लॉ कॉलेजों में दाखिला लेकर वकालत की राह पर आगे बढ़ेंगे।