जेपी कॉलेज में इनसेप्ट्रा- 2015 स्टार नाइट में पार्श्व गायक केके ने आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि सब झूम उठे।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रेसीडेंट हरिओम अग्रवाल ने किया।
रंगबिरंगी इठलाती लाइटों से सजे स्टेज पर केके के पहुंचते ही शोर मच गया। केके ने एक के बाद एक ‘क्यों आज नींद कम, ख्वाब ज्यादा है’, ‘दिल इबादत कर रहा है’, ‘ओ हमदम सुनियो रे’, ‘दिल खुदगर्ज है फिसला है हाथ से’, ‘तू ही मेरी शब है सुबह है’, ‘दुनिया में लोगों ने दिल अपने फिर थामे’, बजरंगी भाई जान फिल्म से ‘तू जो मिला हो गया मैं हासिल’ गाने गाए। इसके बाद केके ने ‘तड़प-तड़प के इस दिल से आह निकलती रही’ गाना गया तो ऑडियंस ने खड़े होकर तालियों से केके का स्वागत किया।
स्टार नाइट में छात्र-छात्राओं सहित कॉलेज की फैकल्टी मौजूद रही। इस दौरान प्रेसीडेंट हरिओम अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, ऐनी अग्रवाल, अमित सिंगल, आलोक अग्रवाल, आरके पांडे, अनुभूति त्रिपाठी अमित सिंघल, रोहित दयाल आदि उपस्थित रहे। वहीं सुबह कॉलेज में कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं। अनेक खिलाड़ी विजयी रहे।