वोटिंग के लिए लाइन में लगी महिलाएं(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
जिले में आधी आबादी ने शनिवार को मतदान में पूरा योगदान दिया। महिला मतदाताओं ने लगभग पुरुषों के बराबर ही वोट डाले हैं। खुद को शिक्षित और संपन्न वातावरण का मानने वाले शहरी वर्ग पर ग्रामीण क्षेत्र के पुरुषों ही नहीं, पर्दे के पीछे रहने वाली महिलाएं भी भारी पड़ी हैं।
शहर में कैंट एरिया सबसे पॉश माना जाता है। इस क्षेत्र की महिलाएं और पुरुष मतदान में सबसे पीछे रहे। इसके मुकाबले देहात की महिलाओं की बात करें तो लोकतंत्र के इस महापर्व में उन्होंने वोट की चोट से खुद को शहरी महिलाओं से ज्यादा जागरूक होने का संदेश दिया है। मतदान के आंकड़ों में सबसे ज्यादा वोट किठौर की महिलाओं ने किया है।
जबकि, सरधना दूसरे, सिवालखास तीसरे तो हस्तिनापुर चौथे नंबर पर रहा। इनके बीच शहरी क्षेत्र की तीनों विधानसभा सीटों पर सबसे ज्यादा पॉश इलाके वाली कॉलोनियों वाले कैंट विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं सबसे फिसड्डी रहीं। इससे ऊपर शहर और उससे ऊपर दक्षिण रहा है।