फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लापरवाही बरतने पर किठौर थानेदार और शाहजहांपुर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/किठौर। भाजपा नेता बीडीसी प्रमोद भड़ाना के हत्यारोपी रोबिन भड़ाना को गिरफ्तार न कर पाने पर एसएसपी विपिन ताडा ने किठौर थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार और शाहजहांपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। रोबिन पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है।
विज्ञापन

27 सितंबर को गांव भड़ौली में जंगल में चारा लेने गए भाजयुमो के महामंत्री व बीडीसी प्रमोद भड़ाना की गोलू गैंग के राोबिन भड़ाना ने तीन गोली मारकर हत्या कर दी थी। रोबिन ने प्रमोद को अस्पताल लेकर जा रहे प्रधान के पति सतीश की कार और गांव आकर प्रधान के घर पर भी फायरिंग की थी। एसएसपी की तरफ से रोबिन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था जिसे बढ़ाकर डीआईजी ने 50 हजार रुपये कर दिया था। पुलिस उसकी तलाश में थी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। सोमवार को उसने वकील की वेशभूषा में न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था जहां से जेल भेज दिया गया। इस मामले में बुधवार को एसएसपी ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें