फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंगों ने काटी यूपी के इस शहर की बिजली, चाइनीज मांझे से लहूलुहान हुए कई बेजुबान

Mon, 11 Feb 2019 02:54 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut news
विज्ञापन
बसंत पंचमी का त्योहार खूब उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे के साथ मिलकर जहां खूब पतंगें उड़ाईं तो वहीं डीजे पर जमकर डांस भी किया। लेकिन इन बसंती पतंगों के चाइनीज मांझे ने कई बेजुबानों की जान ले ली और पूरे शहर की बत्ती भी गुल कर डाली। 
विज्ञापन


रविवार को छुट्टी का दिन था इसलिए हर कोई अपने घर के आंगन और छत से पतंग उड़ा रहा था और ये सिलसिला देर रात तक चला। नतीजा ये हुआ कि कटी पतंगें और मांझे बिजली के तारों में उलझ गए।

कई स्थानों पर आलम ये था कि नगर निगम को इन्हें हटाने के लिए क्रेन का उपयोग करना पड़ा। नगर निगम कर्मचारी तारों से मांझा हटाने के काम में सुबह से ही लगे रहे। इस कारण जहां शहरवासियों को बिजली आने का इंतजार करना पड़ा वहीं मांझा हटाने के कार्य से सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। 

उधर चाइनीज मांझे की बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक के आदेश दे रखे हैं, जिसके बाद भी बसंत पंचमी पर दुकानों पर चाइनीज मांझे की जमकर बिक्री हुई। दुकानदारों ने चोरी छिपे चाइनीज मांझा ग्राहकों को बेचा। यही कारण रहा मांझे से शहर में कई जगह पक्षी और बाइक सवार घायल हुए। चाट बाजार में कबूतर चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया जिसके बाद कबूतर के पंख से चाइनीज मांझा निकाला गया। 
विज्ञापन

खून से लथपथ कबूतर के जख्म पर दवाई लगाई। हापुड़ रोड पर इस्लामाबाद निवासी अब्दुल रहमान के गले में चाइनीज मांझा लिपट गया। इससे गर्दन में गहरा जख्म हो गया। पुलिस ने कई दुकानों पर चाइनीज मांझे को लेकर छापेमारी की, लेकिन बिक्री नहीं रुक सकी। दुकानदारों के अनुसार 70 प्रतिशत ग्राहकों ने चाइनीज मांझे की मांग की।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें