फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सिवाल खास में किशोर और उसके परिजनों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। कस्बा सिवाल खास में शनिवार की रात मामूली कहासुनी को लेकर 14 वर्षीय किशोर और उसके परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगला कुंभा निवासी शौकीन का 14 वर्षीय बेटा रुशाक शनिवार रात कस्बा सिवाल खास में कुछ सामान लेने गया था। वहां दुकान के सामने बाइक खड़ी करने की बात पर कुछ स्थानीय युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर वहां मौजूद पालतू, मोहम्मद, मेहराज, सुहैल, गुल्लू, शहजाद और तालिब सहित कई अन्य युवकों ने मिलकर रुशाक को बेरहमी से पीटा।
घटना की भनक जैसे ही रुशाक के परिजन और रिश्तेदार उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए लोगों पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में रुशाक, पिता शौकीन, कादिर, नदीम, मोमीन, मोसीन और जुनैद को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। थाना जानी पुलिस ने शौकीन की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना की जांच के साथ ही कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें