फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वतखोरी में चौकी इंचार्ज सस्पेंड, विभागीय जांच भी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वतखोरी में किशनपुरी पुलिस चौकी इंचार्ज निलंबित
विज्ञापन

मेरठ। रिश्वतखोरी के मामले में किशनपुरी पुलिस चौकी इंचार्ज सतवीर सिंह को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। बताया गया है कि दरोगा कई महीने से अवैध वसूली कर रहा था।
ब्रह्मपुरी क्षेत्र के किशनपुरी पुलिस चौकी इंचार्ज का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। वायरल वीडियो में चौकी इंचार्ज सतवीर सिंह अवैध तरीके से मेट्रो प्लाजा के पास से दिल्ली तक इको गाड़ी चलवा रहे थे। गाड़ी मालिक और चालकों से वसूली करते थे। जो पैसा नहीं देता था, उसे जेल भेजने की धमकी देते थे। कोरोना कर्फ्यू के कारण इको गाड़ी नहीं चली, लेकिन दरोगा का वसूली का धंधा जारी रहा।
विज्ञापन

वीडियो में दरोगा रिश्वत लेते साफ दिखाई दे रहे हैं और बोल भी रहे हैं कि पैसा नहीं दोगे तो गाड़ी नहीं चलने दूंगा और जेल भेज दूंगा। इस मामले में एसपी सिटी ने दरोगा के खिलाफ जांच रिपोर्ट भी एसएसपी सौंप दी है। एसएसपी अजय साहनी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

--
सेवानिवृत्ति में बचे हैं बस 10 महीने
- बताया गया है कि दरोगा के सिर्फ 10 महीने ही सेवानिवृत्ति के बचे हैं। इन दिनों दरोगा की पैसे कमाने की भूख ज्यादा बढ़ रही थी। शायद यही वजह थी कि कोरोना काल में भी दरोगा ने अवैध वसूली का धंधा बंद नहीं किया। वीडियो वायरल होने से उनके कारनामों की पोल खुल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें