फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रयागराज से मेरठ पहुंची किसान स्पेशल ट्रेन, एकजुटता के लगाए नारे

विज्ञापन
अमर उजाला....प्रयागराज से मेरठ के लिए भारतीय किसान यूनियन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई | जिला अध
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मांग पर प्रयागराज से मेरठ के लिए चलाई गई किसान स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को मेरठ सिटी स्टेशन पहुंची। इसके यहां पहुंचते ही भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक के किसान बृहस्पतिवार को प्रयागराज से मेरठ के लिए लौट रहे थे। जिलाध्यक्ष कालू प्रधान ने बताया कि प्रयागराज से किसानों के लिए स्पेशल ट्रेन चलवाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। किसानों को रेलवे ट्रैक पर बैठना पड़ा। किसानों के विरोध को देखते हुए रेलवे ने किसान स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया। यह ट्रेन शुक्रवार दोपहर मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। सभी किसानों ने इसे किसानों की जीत बताया। इसके साथ ही रेलवे की ओर से यह सेवा देने पर आभार भी जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें