फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा लेखानगर में सजा कीर्तन दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा लेखानगर में सजा कीर्तन दरबार
विज्ञापन

मेरठ। लेखानगर स्थित गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ साहिब में बैसाखी के उपलक्ष्य में गुरु का कीर्तन दरबार सजाया गया। कीर्तन में गुुरु का गुणगान किया गया। गुरुद्वारा समिति ने कविता पाठ में विजेता बच्चों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में सोदर रहिरास साहिब के पाठ के सुनकर सभी भावविभोर हो गए। बाल कवियों ने अपनी पंक्तियों में गुरु का महत्व बताया।
स्वर्ण मंदिर से आए रागी भाई सुरेंद्र सिंह जोधपुरी ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा प्रबंधक गुरविंदर सिंह ने बताया कि 27 मार्च को गुरुद्वारा में बाल कवि दरबार सजाया गया था। प्रथम ग्रुप में प्रथम अगमप्रीत कौर, द्वितीय कवनीत कौर, तृतीय इश्मीत कौर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय ग्रुप में प्रथम कहकशां, द्वितीय गुरप्रीत सिंह, तृतीय अर्शप्रीत कौर रहीं। समिति की ओर से विजेता बच्चों को बैग, कॉपी, ड्राइंग शीट, शील्ड और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। अंत में गुरु का अटूट लंगर चला। कार्यक्रम में रूपा, जसप्रीत कौर, अजय, सनी, संदीप और दुर्गा का सहयोग रहा।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें