फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियां बरसाकर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। दौराला रोड पर स्कूटी सवार दो युवकों ने सोमवार शाम तमंचों से एक युवक पर गोलियां बरसा दीं। जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमलावरों के जाने के बाद भीड़ एकत्र हो गई। वारदात की जानकारी पाकर परिजन घायल को लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे। उसने घायल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस हत्यारोें की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी गुफरान (27) पुत्र कल्लू टाटा मैजिक चलाता था। वह शाम करीब साढे़ छह बजे मोहल्ला गढ़ी खटीकान के सामने दौराला रोड पर टहल रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक पुलिस चौकी बस स्टैंड से दौराला की तरफ जा रहे थे। उन्होंने गुफरान पर तमंचे से गोलियां बरसा दीं। जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद स्कूटी सवार तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। इसके बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर परिजन पहुंचे और वे गंभीर हालत में गुफरान को निकट चिकित्सक के पास लेकर गए। उन्होंने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, हत्यारों की तलाश में दबिश दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-जितेंद्र सरगम, सीओ सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें