फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे पार्टी के बाद युवक को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्थडे पार्टी के बाद युवक को मार डाला
विज्ञापन

मेरठ। बिजली बंबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर गांव में रविवार रात एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान एक पड़ोसी के बेटे की बर्थडे पार्टी में गया था, जहां चार-पांच युवकों से उसका विवाद हो गया था। बर्थडे पार्टी से लौटते ही आरोपियों ने किसान की उसके घर की चौखट पर ही जान ले ली। परतापुर पुलिस ने पड़ोसी को हिरासत में लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
परतापुर थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर गांव निवासी आशीष कुमार (27) पुत्र राजपाल सिंह अपने पड़ोसी बॉबी के बेटे की बर्थडे पार्टी में गए थे। आशीष के साथ उनका चचेरा भाई छोटू भी था। बर्थडे पार्टी में शराब भी चली थी। पुलिस के अनुसार पार्टी में आशीष का पड़ोसी प्रदीप और ऋषिपाल के बेटों से विवाद हो गया। दोनों के बीच गालीगलौज हुई। जिसके बाद छोटू वहां से लौट आया और आशीष वहीं रुक गए। करीब 20 मिनट बाद आशीष पार्टी से घर लौटे, तभी पीछे से आए आधा दर्जन युवकों ने उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष को घर के गेट पर ही घेरकर पहले पीटा गया और फिर उन्हें गोली मार दी गई। गोली की आवाज सुनकर आशीष के परिजन वहां पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। गोली आशीष के पेट में लगी थी। परिजन आशीष को हापुड़ रोड स्थित जगदंबा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। वारदात की जानकारी पर इंस्पेक्टर परतापुर आनंद मिश्रा पुलिस फोर्र्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशीष की पत्नी मीनू समेत परिवार के लोगों में कोहराम मचा है। दंपती का तीन महीने का बेटा धनुष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें