फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बाइक पर सवार चार युवकों की हादसे में मौत

Mon, 31 Jul 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चरथावल (मुजफ्फरनगर)
विज्ञापन
सड़क पर शव रखकर जाम लगाते लोग
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर मार्ग पर अमीगढ़ की पुलिया के पास स्कूल बस की चपेट में आकर एक बाइक पर सवार चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के पीछे यातायात नियमों की अनदेखी बड़ी वजह रही है। चारों एक बाइक पर सवार थे और हेलमेट भी नहीं लगाए थे। संतुलन बिगड़ जाने के कारण हादसा हुआ। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बस चालक की गिरफ्तारी और बस को कब्जे में लेने की मांग करते हुए शव मुजफ्फरनगर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम और सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया, उसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

हादसा मुजफ्फरनगर मार्ग पर अमीगढ़ की पुलिया और नाम चर्चा घर के बीच में सोमवार अपराह्न करीब 2:30 बजे हुआ। इमें चरथावल थाना क्षेत्र के गांव अमीगढ़ निवासी रवि (22) पुत्र सोम्मा, राहुल (20) पुत्र राजकुमार एवं काला (15) पुत्र सुदेश निवासी धमात थाना पुरकाजी की मौके पर ही मौत हो गईं। गंभीर रूप से घायल धमात गांव मिंटू (23) को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, जहां  उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। एक साथ चार युवकों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। धमात निवासी तीनों युवक अमीगढ़ गांव में नीटू के यहां आयोजित कंदूरी समारोह में शामिल होने आए थे। इस दौरान तीनों ने चरथावल से कोल्ड ड्रिंक लाने का प्रोग्राम बनाया। उनके साथ अमीगढ़ का रवि भी बैठ गया। हादसे के वक्त चारों एक ही बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान सामने से आ रही मुजफ्फरनगर के एक पब्लिक स्कूल की बस की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक ने बस को पीछे हटाया और मोड़कर बस लेकर फरार हो गया। एसडीएम सदर शीतल प्रसाद गुप्ता और सीओ सदर योगेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जाम लगा रहे लोगों से बातचीत की और उन्हें बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ग्रामीण नहीं माने और बस को मौके पर लाने की मांग पर अड़े रहे। चरथावल थाने के अलावा तितावी और कोतवाली पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें